UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती के साथ शादी का झांसा देकर पहले कई बार रेप किया गया। जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसकी प्री-मैच्योर डिलिवरी करा दी। इसके बाद सात महीने की नवजात को जिंदा ही जमीन में दफना दिया। पीड़िका का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बेहोशी के इंजेक्शन दिए थे। मामला खुलने पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रिश्तेदार के घर लेकर करता था रेप
जानकारी के मुताबिक ये मामला बरेली के कैंट थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि यहां रहने वाली एक लड़की को शाहरुख नाम के शख्स ने शादी की बात कहकर अपनी बातों में फंसा लिया। आरोप है कि आरोपी ने लड़की को अपनी एक रिश्तेदार के यहां ले जाकर कई बार रेप किया। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। जब ये बात लड़की ने आरोपी को बताई तो उसने खौफनाक वारदात की साजिश रच डाली।
यह भी पढ़ेंः 9 साल की लड़की से 8 साल के लड़के ने किया रेप; मेला देखने गई थी, जंगल में खींच ले गया नाबालिग
कई दिनों तक रखा बेहोश
लड़की का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसे बुलाया। इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सातवें महीने में ही जबरन डिलिवरी करा दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने सात महीने की नवजात बच्ची को जिंदा ही जमीन में दफन कर दिया। पीड़िता का मुंह बंद रखने के लिए आरोपियों ने उसे कई दिनों तक बेहोश रखा।
बच्चे के बारे में पूछा तो पीड़िता को पीटा
होश में आने पर जब पीड़िता ने अपने बच्चे के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने बरेली एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर शाहरुख समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
2 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
5 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
5 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
19 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines