कौशांबी में पति की मौत के बाद शव को घर के आंगन में दफनाया, पत्नी बोली- ये उनकी थी आखिरी इच्छा

Kaushambi, Hindi News, UP News, UP

Kaushambi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मामला भी ऐसा ही कि इलाके के लोगों समेत परिवार के रिश्तेदारों को भी झकझौर दिया है।

विज्ञापन

यहां एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद उसके शव को घर के आंगन में ही कब्र खोद कर दफना दिया। महिला की ओर से दावा किया गया है कि उसके पति ने इस काम का इससे वादा लिया था।

विज्ञापन

8 मार्च को फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

मामला कौशांबी के मंझनपुर प्रखंड का है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें घर में कब्र खोदे जाने की कोई जानकारी नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके के गांधीनगर निवासी करण (35) ने परिवार के अन्य लोगों को दूसरे कमरे में बंद करके 8 मार्च को फांसी लगा ली थी।

जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया।

विज्ञापन

10 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे भी हैं

मृतक की पत्नी पूजा ने दावा किया कि उसके पति ने उससे वादा लिया था कि वह उसे अपने घर की चहारदीवारी के अंदर ही दफन कर देगी।

बताया गया है कि पूजा ने दो दिन तक घर में कब्र खोदी। इसके बाद कथित तौर पर अपने पति की इच्छा के अनुसार उसे घर के आंगन में ही दफन कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि करण और पूजा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन

बड़े भाई ने भी पांच साल पहले की थी आत्महत्या

इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि करण के बड़े भाई शिवचरण ने भी करीब पांच साल पहले दिल्ली में आत्महत्या की थी। वह दिल्ली में रहकर काम करता था। अब छोटे भाई ने भी आत्मघाती कदम उठाया और फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

आत्महत्या के पीछे का कारण अभी भी अज्ञात है। वहीं इलाका पुलिस का कहना है कि फांसी लगाकर करन ने आत्महत्या की थी। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को सौंप दिया गया था। घर के आंगन में कब्र खोदे जाने की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ