Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद एक MBBS की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कन्नौज की रहने वाली थी दिव्या
जानकारी के मुताबिक छात्रा दिव्या ज्योति (24) मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की रहने वाली थी। वह गाजियाबाद के मोदीनगर में रहकर एमबीबीएस तीसरे साल की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया है कि गुरुवार देर रात दिव्या का कमरा अंदर से बंद था। उसकी साथी लड़कियों ने जब दरवाजे को खटकाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उसको फोन भी किया तो कॉल नहीं उठी।
कमरे से मिला सुसाइड नोट
इस पर बाकी लड़कियों ने मकान मालिक को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में पंखे से फंदे के सहारे दिव्या का शव लटका हुआ था। इस पर मकान मालिक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही दिव्या के परिवार वालों को भी सूचना दी गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि दिव्या के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा था कि प्रेमी से संबंध टूटने के कारण वो खुदकुशी कर रही है। पुलिस ने ज्योति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), रवि कुमार ने बताया मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines