गोरखपुर में होली पर खपाई जा रही मिलावटी मिठाई, फूड विभाग की छापेमारी
Edited By Amit Kasana

File Photo
Edited By Amit Kasana

File Photo
गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: यूपी के गोरखपुर में होली के त्यौहार को देखते हुए फूड विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई है। बाजार जहां मीठे जहर से पटा हुआ है, तो वही टीम लगातार दुकानों और बड़ी मंडियों में छापेमारी कर सैंपल उठा रही है। फूड विभाग के लोगों ने मिलावटी मिठाई के बारे में सूचना देने की अपील की है। जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
फूड एवं सेफ्टी विभाग ने शनिवार को खोवा मंडी में छापेमारी की। लगातार चल रहे अभियान से मिलावटखोरों में भी हड़कंप मचा हुआ है। टीम ने अलग-अलग दुकानों से खोवा, पनीर, नमकीन और सोन पापड़ी की सैंपलिंग की। सैंपलिंग के बाद इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाता है।
गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि होली के त्यौहार को देखते हुए उनके नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खोवा मंडी में जांच की है। यहां पर खोवा, पनीर, नमकीन, सोनपापड़ी की सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 3 स्थानों पर सैंपलिंग की जा चुकी है। त्यौहार को सुरक्षित बनाने के लिए पहले सही चार टीमें बना दी गई हैं। यह टीम पूरे जिले में सैंपलिंग के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी एसडीएम को भी यह निर्देशित किया गया है कि जहां भी फूड विभाग की टीम जाए उनका सहयोग किया जाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: