बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में उत्तर प्रदेश की STF ने एनकाउंटर किया है. इस एनकाउंटर में दो आरोपी ढे़र हो गए हैं. यह मुठभेड़ गाजियाबाद में हुई है. 12 सितंबर की सुबह लगभग 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी, जिसके संबंध में थाना कोतवाली बरेली पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है.
इस केस की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आसपास के प्रदेशों के क्राइम रिकॉर्ड्स से मिलान तथा टेक्नोलॉजी से घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की पहचान रविन्द्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी, गोहना रोड, सोनीपत के रूप में हुई थी.
गाजियाबाद में हुआ एनकाउंटर
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम से थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में 17 सितंबर को मुठभेड़ हुई है, जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया. हालांकि बाद में दोनों की मौत हो गई है. दोनों घायल बदमाश रोहित गोदारा- गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और रविन्द्र कई घटनाओं में शामिल रहा है. मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और कई कारतूस बरामद हुए हैं.
बरेली के सिविल लाइंस इलाके में पटानी के पैतृक घर पर गोलियां चलाई गईं थीं. इस घर में अभिनेत्री का परिवार रहता है. शूटिंग के समय अभिनेत्री के पिता सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पटानी, उनकी मां और बड़ी बहन खुशबू पटानी मौजूद थीं. फायरिंग की घटना के कुछ ही देर बाद, कनाडा में रहने वाले एक गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी तरफ गन कर दी…’, Disha Patani के पिता की फायरिंग में कैसे बची जान? खुद किया खुलासा
इस पोस्ट में दावा किया गया था कि ये हमला इसलिए किया क्योंकि दिशा पाटनी की बहन द्वारा संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर टिप्पणी की थी.फायरिंग की घटना के बाद ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी लेकिन उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस की अपराध खुफिया (सीआई) इकाई के संयुक्त अभियान के दौरान गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई. दोनों घायल हुए और फिर दोनों की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि 12 सितंबर को सुबह करीब 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के आवास पर गोलीबारी की गई. रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली. इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था को बिगाड़ती हैं और जनता में डर पैदा करती हैं और ये सीधे तौर पर यूपी पुलिस और यूपी के मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति को कमजोर करती हैं. इस घटना को एक चुनौती के रूप में लिया गया.
उन्होंने बताया कि इस अपराध के दो अपराधियों की पहचान रविंदा और अरुण के रूप में हुई. यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान में गाजियाबाद शहर में मुठभेड़ हुई और दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए. इस घटना ने यूपी पुलिस और यूपी सरकार में जनता का विश्वास बहाल किया है. यह एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन था, क्योंकि अगर यूपी पुलिस सफल नहीं होती तो यह हमारे पूरे माहौल को बिगाड़ देता.
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
4 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
18 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
21 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines