Seema Haider: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी सीमा गुलाम हैदर मामले एसएसबी के सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। नेपाल के सिद्धार्थनगर बॉर्डर पर तैनात एक एसएसबी के एक इंस्पेक्टर और एक जवान को सस्पेंड किया गया है। बताया गया है कि इसी बॉर्डर से सीमा भारत में घुसी थी।
बॉर्डर पर चेकिंग में बताई थी भारतीय पहचान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान से भारत में आने के लिए सीमा गुलाम हैदर अपने चार बच्चों के साथ पहले दुबई गई थी। इसके बाद दुबई से नेपाल आई और फिर यहां से सड़क मार्ग से होते हुए भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमा ने नेपाल की सिद्धार्थ नगर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान अपना नाम और पहचान भारतीय बताई थी।
जांच पूरी होने के बाद हुई कार्रवाई
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सस्पेंड होने वाली कर्मियों के नाम इंस्पेक्टर सुजीत कुमार वर्मा और हेड कॉन्स्टेबल चंद्र कमल है। जब सीमा हैदर अपने चार बच्चों को बस में लेकर नेपाल से भारत आ रही थी तो इन्हीं दोनों ने सिद्धार्थनगर पोस्ट पर बस की तलाशी ली थी। मामला सामने आने के बाद अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे थे। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की गई है। जांच में दोनों को लापरवाही का आरोपी माना गया है।
यह भी पढ़ेंः शाइस्ता परवीन और जैनब के 12 करोड़ की डील से क्या है सीमा हैदर का कनेक्शन?
यूपी के इन जिलों से लगती है नेपाल की सीमा
जानकारी के मुताबिक, भारत से नेपाल की सीमा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और सिक्किम राज्य से लगती है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में नेपाल की सीधी सीमा लगती है। जबकि गोरखपुर से नेपाल के काठमांडू समेत अन्य जिलों के लिए बस सेवा भी चलती हैं।
ये था सीमा हैदर का पूरा रूट
पुलिस सूत्रों की मानें तो सीमा हैदर सबसे पहले पाकिस्तान से दुबई गई थी। दुबई से फ्लाइट लेकर नेपाल पहुंची। इसके बाद सीमा ने भारत आने के लिए बस ली। बताया गया है कि नेपाल के पोखरा से बस लेकर सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ 13 मार्च को गोरखपुर पहुंची। इसके बाद वह गोरखपुर से बस द्वारा ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा पहुंची।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
42 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines