होली से पहले देर रात यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिढ़ावली में एक्सप्रेस वे पर एक बस और ईको वैन में भिड़ंत हो गई। बस दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बस ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 6 लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी राजस्थान के धौलपुर के बताए जा रहे हैं।
होली से पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर 6 लोगों की मौत हो गई। बीती रात एक डबल डेकर बस ईको वैन में सवार लोगों के लिए काल बन गई। बस ने पीछे से वैन में टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि दोनों वाहन तेज रफ्तार से चल रहे थे लेकिन बस चालक अपनी स्पीड का अंदाजा नहीं सका। ज्यादा गैप न होने की वजह से बस वैन में घुस गई। हादसे से काफी देर तक ट्रैफिक जाम भी बना रहा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
---विज्ञापन---
खबर अपडेट की जा रही है…
---विज्ञापन---