हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बच्चे के शव को लेकर दिल्ली से बिहार जा रहे थे परिवार के 5 लोग, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, सभी की मौत

विज्ञापन

Sultanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur) स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया गया है कि बेकाबू कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी।

हादसे में मां और बेटा समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग परिवार के एक बच्चे के शव को लेकर बिहार जा रहे थे। सूचना पर यूपीडा के कर्मचारी, प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बड़ा मुश्किल से कार के अंदर से निकाला गया।

दिल्ली से बिहार जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेलारा गांव के पास रविवार (12 मार्च) दोपहर को हुआ। बताया गया है कि एक ही परिवार के लोग दिल्ली से बिहार के लिए जा रहे थे। जांच करने पर सामने आया है कि दिल्ली में रह रहे बिहार निवासी सलीम के चार साल के बेटे एहसान की मौत हो गई थी। सलीम के परिवार वाले बेटे के शव को लेकर बिहार में अपने पैतृक गांव जा रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः कानपुर देहात में झोपड़ी में आग लगने से 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे और दंपति शामिल

मौके पर ही मौत, मुश्किल से निकाले शव

सभी लोग दिल्ली से बच्चे के शव को लेकर कार से निकले थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए जा रहे थे। तभी गांव भेलारा के पास कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद आगे चल रहे एक डंपर में जा घुसी। हादसे में कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान रुखसार पत्नी सलीम, साइना खातून, पत्नी गुड्डू, साहिल खान, जमिला पत्नी जमाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परिवार वालों को दी सूचना

सूचना पर जिलाधिकारी जसप्रीत कौर, एसपी सोमेन वर्मा समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जिलाधिकारी ने ही परिवार वालों को हादसे के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने फिलहाल सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola