दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, रॉन्ग साइड जा रही कार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर

Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। रॉन्ग साइड से जा रही एक कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी।

Road accident

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा।

विज्ञापन

Accident on Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा रॉन्ग साइड से जा रही एक कार की वजह से हुआ। दरअसल, रॉन्ग साइड से जा रही कार अचानक एक बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके पर ही गिर गया।

बाइक के बाद कार से भी हुई टक्कर

मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा जाती है। टक्कर लगते ही वह कार पूरी तरह से पलट जाती है। बीच सड़क पर कार के पलटने से उस तरफ से आ रही कई गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। बता दें कि इस हादसे का वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया है। यह वीडियो greaternoidawest.in अकाउंट से शेयर किया गया है।

विज्ञापन

वीडियो में कैद हुई घटना

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार रॉन्ग साइड से सड़क के किनारे चल रही है। इसी दौरान सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल कार से टकरा जाती है। मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद कार सवार अपना नियंत्रण खो देता और सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा जाती है। कार टक्कर लगने के बाद पूरी तरह सड़क पर पलट जाती है। इसके बाद कई गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ