उत्तराखंड में बड़ा हादसा: गंगोत्री हाईवे से खाई में गिरी बस; 33 लोग थे सवार, 7 की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Gangotri Accident: उत्तराखंड के गंगोत्री में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां 33 यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। हादसे (Gangotri Accident) में 7 लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि मौके पर पुलिस, प्रशासन की टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास हुआ। बस में 33 यात्री सवार थे। सभी लोग गंगोत्री से उत्तरकाशी के लिए जा रही थी। इसी दौरान बस अचानक बेकाबू हो गई और सीधे खाई में जा गिरी। सूचना पर तत्काल जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के अनुसार, घायलों को निकाल लिया गया है।
A passenger bus coming towards Gangotri Uttarkashi met with an accident near Gangnani on Gangotri National Highway. Around 32-33 people are said to be in the vehicle. 27 injured people have been rescued and sent to the hospital. DM and SP Uttarkashi are present on the spot:…
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 20, 2023
न्यूज एजेंसी एएनआई ने उत्तराखंड पुलिस के हवाले से बताया है कि बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में करीब 33 लोग सवार बताए जा रहे थे। 26 घायल लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। जबकि 7 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरकाशी के डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: