Accident in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मंगलवार को लगातार कई भीषण (Accident in UP) हो गए। इन हादसों में चार की मौत हो गई है, जबकि करीब 7 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीतापुर में हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

मजदूरों को टक्कर के बाद पलटी कार

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पहला हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। इटावा के एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर दो मजदूर काम कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दोनों मजदूर और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

डबल डेकर बस और डीसीएम की टक्कर

सूचना पर एक्सप्रेसवे कर्मी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा हादसा भी इटावा जिले में हुआ। यहां मंगलवार सुबह एक डबल डेकर बस और डीसीएम की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीड़े थे कई वाहन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। तभी इटावा में हादसाग्रस्त हो गई। बता दें कि पिछले दिनों गाजियाबाद के मसूरी और बागपत में भी कोहरे के कारण 20 से ज्यादा वाहनों की आपस में टक्कर हुई थी। इसमें एक शख्स की मौत भी हुई थी।

विज्ञापन

सीतापुर में परिवार के तीन लोगों की मौत

तीसरा हादसे यूपी के सीतापुर जिले में हुआ। यहां महोली कोतवाली क्षेत्र के पिपरावा गांव निवासी धर्मेंद्र के घर शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार आ रहे थे। बताया गया है कि बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ