हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा; अंबाला हाईवे पर दौड़ती कार में लगी आग, 4 लोगों की जलकर मौत

विज्ञापन

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे चारों लोगों के शव बाहर निकाले। हालांकि पुलिस को शवों की शिनाख्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अंबाला हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर के वक्त हुआ। बताया गया है कि यहां के रामपुर मनिहारन क्षेत्र के एक गांव में अंबाला हाईवे पर दौड़ती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में चार सवारियां बैठी हुई थीं, जो आग लगने के बाद कार में ही फंस गईं और उनकी मौत हो गई।

https://twitter.com/AHindinews/status/1681251651678801923

विज्ञापन

कार में फंसे शवों को पुलिस ने निकाला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कार की आग को काबू में किया। इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि शुरुआत में हादसे में मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद पुलिस ने सभी के बारे में जानकारी जुटाई।

हरिद्वार के रहने वाले थे सभी लोग

पुलिस के अनुसार, मारने वालों की पहचान उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55) और गीता जिंदल (50) के रूप में हुई है। सभी लोग हरिद्वार (उत्तराखंड) के रहने वाले थे। सहारनपुर में संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी है। पीड़ित परिवार मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर भी हुई थी कार में 5 की मौत

बता दें कि दिसंबर 2020 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भी ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार में कंटेनर से टक्कर लगने के बाद आग लग गई थी। आग लगने से कार में बैठे पांच लोग जिंदा जल गए थे।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola