Accident in Meerut: बारात में नाच रहे लोगों को कुचलती चली गई तेज रफ्तार कार, 3 की मौत, ऐसे बचा दूल्हा

Ghaziabad, Ghaziabad News

Accident in Meerut: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक भीषण हादसे (Accident in Meerut) की खबर सामने आई है। यहां दूल्हे की घुड़चढ़ी के दौरान एक तेज रफ्तार कार बारात में जा घुसी। हादसे में दूल्हे के दो चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है।

जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद भीड़ ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बारात में नाच रहे थे बाराती, मच गई चीत्कार

जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के बिटौली गांव की है। मेरठ के सिसौली खुर्द गांव के रहने वाले प्रभाकर चौधरी की बारात बिटौली गांव में गई थी। यहां रहने वाली आकांक्षी से उसका रिश्ता तय हुआ था।

बुधवार देर रात धुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा पक्ष के लोग बारात में नाच रहे थे। तभी तेज रफ्तार ने कहर बरपा दिया। कई बारातियों को रौंद डाला। हादसे में दूल्हे के दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

चालक को पीटा, कार जलाने की कोशिश

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। बताया गया है कि आरोपी की कार को आग लगाने वाले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को रोक दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां कई की हालत गंभीर बताई गई है।

मेरठ के एसपी ने दिया ये बयान

मेरठ के एसपी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मेरठ-बागपत मेन रोड स्थित ग्रीन लीफ रिजॉर्ट में शादी का कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान एक कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार के चालक को गिरफ्तार किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ