लखनऊ में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पति-पत्नी और दो बच्चों को कुचला, चारों की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दंपति और उनके दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे के बाद चारों लोग गाड़ी के नीचे फंस गए और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए चले गए। चारों की मौत हो गई है। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है।
एएनआई के मुताबिक हादसा लखनऊ के थाना अलीगंज क्षेत्र में हुआ। मरने वालों की पहचान लहरपुर सीतापुर निवासी राम सिंह (35), उनकी पत्नी ज्ञाना देवी (32) और दो मासूम बेटों के रूप में हुई है। बताया गया है कि राम सिंह अपनी स्कूटी पर पत्नी और दोनों बेटों के साथ विकास नगर के मामा चौराहे से गुजर रहे थे। इसी दौरान टेढ़ी पुलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1663762267144589312
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतनी भीषण था कि दंपति समेत चारों लोग स्कॉर्पियो के नीचे फंस गए। हादसे के बाद मौके भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर, गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
उधर हादसे की जानकारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, ने लखनऊ में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: