हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा; नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत

विज्ञापन
नहर में गिरी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकालते पुलिस कर्मी।

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नहर में गिर गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर में से निकाला। हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

बीमार महिला को अस्पताल ले जा रहे थे

हादसा एटा जिले के मरथरा के पास काली नदी की बेवर बैराज नहर पर हुआ। बताया गया है कि कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के अंडुआ गांव में एक महिला की सोमवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। महिला को एटा में अस्पताल ले जाने के लिए परिवार वालों ने कार बुक की। इसके बाद बीमार महिला, परिवार के तीन सदस्य और ड्राइवर एटा के लिए निकले थे।

क्रेन की मदद से निकाली कार

इसी दौरान एटा के मरथरा क्षेत्र में बेवर बैराज नहर पर अचानक तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में समा गई। हादसे को देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को बुलाया। क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

विज्ञापन

हादसे में मरने वालों की हुई पहचान

पुलिस की ओर से बताया गया है कि कार में विनीता, तेजेंद्र, संतोष, नीरज और ड्राइवर शुभम कार में सवार थे। पुलिस ने कार में से सभी को निकाला। बताया गया है कि सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola