लखनऊ में टला बड़ा हादसा; नीलांचल एक्सप्रेस के गुजरते ही पिघली लूप लाइन की पटरियां, जांच के आदेश
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रेलवे स्टेशन से गुजर रही नीलांचल एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रेन में झटका महसूस होते ही तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। जब मामले की जांच हुई तो देखा कि पटरियां पिघली हुई थीं। जानकारी पर रेलवे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू हुआ।
जानकारी के मुताबिक घटना लखनऊ के निगोहां रेलवे स्टेशन की है। बताया गया है कि शनिवार को भीषण गर्मी के कारण लूपलाइन पर रेल की पटरियां पिघल गई थीं। इसी समय नई दिल्ली की ओर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गई। लोकोमोटिव पायलट ने जैसे ही ट्रेन में झटका महसूस किया, वैसे ही गाड़ी को तुरंत ट्रेन रोक दिया। उन्होंने कंट्रोल रूम को अलर्ट किया। इस पर इंजीनियरिंग सेक्शन के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
उधर, लखनऊ जंक्शन पहुंचने पर पायलट ने शिकायत दर्ज कराई और शीर्ष अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी क्षतिग्रस्त पटरियों का निरीक्षण किया और मरम्मत के आदेश दिए है।
लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुरेश सपरा ने मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए हैं। जानकारों का कहना है कि ट्रैक के खराब रखरखाव के कारण यह हादसा हुआ है। सूत्रों ने दावा किया है कि नीलांचल एक्सप्रेस लूप लाइन से गुजरी, क्योंकि एक अन्य ट्रेन लखनऊ से प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर निगोहां रेलवे स्टेशन की मेन लाइन पर खड़ी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: