हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा में AC बम की तरह फटा, फ्लैट में भीषण आग लगी; डराने वाला वीडियो आया सामने

Noida AC Blast Fire Burst: नोएडा की एक बहुमंजिला इमारत में एक फ्लैट में आज एसी फटने से भीषण आग लग गई, जिसका वीडियो सामने आया है। आग इतनी विकराल है कि देखकर एक बार तो दिल दहल जाएगा।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।

AC Blast Fire Burst in Noida: दिल्ली से सटे नोएडा में एसी फटने से भीषण हादसा हुआ है। एसी बम की तरह ऐसे फटा कि चिंगारी भड़कने से घर में आग लग गई। भीषण आग ने दूसरे फ्लैट्स को भी चपेट में ले लिया है। हादसा सेक्टर-100 में बनी लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी (Lotus Boulevard ) सोसाइटी में हुआ।

एसी फटने और भीषण आग लगने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रयास शुरू किए। वहीं सोसाइटी के लोग अपने फ्लैट से निकलकर ग्राउंड पर आ गए। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

 

यह भी पढ़ें:35000 फीट ऊंचाई, अचानक इंजन बंद हुआ और जहाज पलटियां खाते हुए समुद्र में समा गया, मारे गए 61 पैसेंजर्स

विज्ञापन

पूरे टॉवर में धुंआ भरा, खाली कराया गया

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। आग 12वें फ्लोर पर लगी थी, जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया गया था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सोसायटी को खाली करा लिया गया, क्योंकि पूरे टॉवर में धुंआ भर गया था, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती थी

दमकल कर्मियों ने बताया कि आग से माली नुकसान हुआ है, किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। आग एसी फटने से लगी और लोगों ने हिम्मत करके पानी फेंक-फेंक कर आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। बाकी लोग धमाके की आवाज सुनकर नीचे की तरफ भाग गए थे। पूरी सोसायटी के लोगों ने एक दूसरे की मदद करते हुए महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:सुसाइड या हादसा…प्लेन के इंजन में युवक फंसा, मौके पर दम तोड़ा; सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर हुआ एक्सीडेंट

गाजियाबाद में भी लगी थी भीषण आग

बता दें कि बुधवार को भी एसी फटने से भीषण अग्निकांड हो चुका है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में 3 मंजिला इमारत में एसी फटने से आग लग गई थी। आग सेकेंड फ्लोर पर लगी थी और धमाका इतना भयानक था कि दूर तक आवाज सुनाई दी थी। पूरी इमारत में धुंआ भर गया था और लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Video: चुटकियों में राख 832 करोड़ का फाइटर जेट, दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू जहाज धू-धू कर जला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola