हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: छात्रों की पुलिस से झड़प; सड़क पर गिरे ACP, फिर पहुंचा 10 थानों की फोर्स

Viral Video: कानपुर के डीएवी कॉलेज में एबीवीपी के छात्र स्कॉलरशिप और बढ़ी हुई फीस को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र कॉलेज प्रिंसिपल का पुतला फूंकने जा रहे थे।

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गुरुवार को छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यहां के डीएवी कॉलेज में एबीवीपी के छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ उनका विवाद हो गया। विवाद के बीच एसीपी (कोतवाली प्रभारी ) धक्का लगने से सड़क पर गिर गए। बवाल को बढ़ता देख कानपुर के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश भी मौके पर पहुंचे।

ये है विवाद का कारण

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के डीएवी कॉलेज में एबीवीपी के छात्र स्कॉलरशिप और बढ़ी हुई फीस को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बताया गया है कि प्रदर्शन के दौरान ये छात्र कॉलेज प्रिंसिपल का पुतला फूंकने जा रहे थे। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई।

बवाल बढ़ता देख बुलाई फोर्स

थाना पुलिस के साथ एसीपी (कोतवाली प्रभारी) भी मौके पर मौजूद थे। छात्रों और पुलिस के बीच हो रही धक्कामुक्की में एसीपी सड़क पर गिर गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद बवाल बढ़ गया। करीब 10 थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी कॉलेज में तैनात किया गया है। कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने भी वहां पहुंच कर छात्रों को समझाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

उधर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एसीपी के वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि ‘देखो भाजपा की युवा इकाई ABVP का वबाल, सत्ता के दंभ में ACP तक का नहीं करते लिहाज’।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola