Abbas Nikhat Story: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चित्रकूट जिले में मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) और उनकी पत्नी निहकत बानो (Nikhat Bano) की जेल (Chitrakoot Jail) में सीक्रेट मुलाकात (Secret Meeting) कोई नई कहानी (Abbas Nikhat Story) नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बार जेल अधिकारियों से सेटिंग के बाद उनकी मुलाकात हुई। अंसारी की ओर से जेल अधिकारियों को महंगे गिफ्ट और लग्जरी कारें (Luxury Car) भी दी गईं। यहीं से जेल कर्मियों में बगावत शुरू हो गई।
पिछली तीन मुलाकातों से फूटा सेटिंग का बम
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चित्रकूट जेल में अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निहकत बानो की सीक्रेट मुलाकात का भंडाफोड़ पिछली तीन मुलाकातों में हुआ। आरोप है कि मुलाकातों के लिए जेल अधिकारियों को घूस के तौर पर मोटी रकम, लग्जरी कारें और महंगे गिफ्ट दिए गए। कुछ खास अधिकारियों पर मेहरबानी को देख बाकी जेल कर्मियों में विद्रोह हो गया।
आखिरी मुलाकात के वक्त जेल से लखनऊ पहुंचा फोन
जानकारी के अनुसार पिछले शुक्रवार को अब्बास की पत्नी निहकत बानो जेल में अब्बास अंसारी से सीक्रेट मुलाकात के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान किसी ने जेल के पीसीओ से लखनऊ में बैठे बड़े अधिकारी को फोन कर दिया। इसके बाद लखनऊ से चित्रकूट जिलाधिकारी और एसपी को सादा कपड़ों व प्राइवेट गाड़ी में छापा मारने के निर्देश दिए।
अधीक्षक के कमरे में हो रही थी मुलाकात
इस कार्रवाई में मामला सही पाया गया। बताया गया है कि अब्बास की पत्नी निहकत बानो को बिना किसी लिखा-पढ़ी के जेल में प्रवेश कराया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अब्बास अंसारी अपनी बैरक में नहीं थे। दोनों की सीक्रेट मुलाकात जेल अधीक्षक के कमरे में हो रही थी।
आठ पुलिस वाले तत्काल निलंबित
जब मामले की सख्ती से जांच की गई तो पता चला कि जेल अधीक्षक को एक लग्जरी कार गिफ्ट की गई थी। आरोप सही पाए जाने पर शासन स्तर से जेल कर्मियों पर भी गाज गिरी है। बताया गया है कि जेल के आठ कर्मियों को निलंबित किया गया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! यूपी में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी
11 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
10 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
11 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines