हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी सरकार के बजट खर्च पर संजय सिंह ने उठाए सवाल, BJP को बताया 'जुमला पार्टी'

AAP leader Sanjay Singh Target BJP: आप पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने पीसी कर डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बजट खर्च से लेकर गंगा सफाई तक यूपी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh Target BJP

AAP leader Sanjay Singh Target BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बजट खर्च से लेकर गंगा सफाई तक सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और भारतीय जनता पार्टी को “जुमला पार्टी” करार दिया। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार घुसपैठियों को रोकने में नाकाम रही। 11 साल में कितने बंगलादेशी घुसपैठियों को निकाला गया? वीआईपी लोगों को गंगा में नहाने के दौरान बेवजह भीड़ बढ़ाने से बचना चाहिए था।

बजट को लेकर लगाए आरोप

संजय सिंह ने दावा किया कि सरकार बजट का दावा करती है, लेकिन उसे खर्च ही नहीं कर पाती है। उन्होंने आंकड़ों के साथ सरकार की नाकामी बताई।

एजुकेशन, स्पोर्ट्स, कला और संस्कृति- 85,000 करोड़ का बजट मिला, पर सिर्फ 73,000 करोड़ खर्च हुआ।

हेल्थ- 39% कम बजट खर्च किया गया।

एससी/एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक कल्याण- 6,085 करोड़ का बजट था, लेकिन सिर्फ 4,327 करोड़ खर्च हुआ।

सिंचाई (Irrigation) के लिए 18,000 करोड़ बजट में से सिर्फ 16,000 करोड़ खर्च हुआ।

पुलिस डिपार्टमेंट के लिए 35,000 करोड़ में से 28,000 करोड़ ही इस्तेमाल हो पाया।

सरकार पर ‘नफरत फैलाने’ का आरोप

संजय सिंह ने कहा कि सरकार बजट पर व्हाइट पेपर जारी करे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नफरत फैलाने और लोगों को बांटने का काम कर रही है। जबकि यूपी में 8 लाख बच्चे सरकारी स्कूल छोड़ चुके हैं।

गंगा सफाई पर भी उठाए सवाल

आप नेता ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के मंत्रालय सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MCPCB) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गंगा का पानी पीने और नहाने लायक नहीं है। उन्होंने पूछा कि गंगा सफाई के 40,000 करोड़ रुपये का क्या हुआ?

‘जुमला पार्टी’ और अधूरी योजनाओं पर कसा तंज

आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी को “जुमला पार्टी” बताया। दिल्ली की हर महिला को 2500 देने का वादा किया था, लेकिन इतनी शर्तें लगाईं हैं कि 10% महिलाओं को भी लाभ नहीं मिला। संजय सिंह ने कहा कि अगर सरकार जवाब नहीं देगी तो हम प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें- 15 साल का प्यार, शादी और 5 दिन में एक मौत, हरदोई की डॉक्टर का बाथरूम में मिला शव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें