हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए', AAP सांसद संजय सिंह ने UP में शुरू किया स्कूल बचाओ अभियान

AAP In UP: यूपी में AAP नेता ने बुधवार को स्कूल बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। सांसद संजय सिंह ने जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय मीरगंज खास से इसका शुभारंभ किया।

विज्ञापन

AAP In UP: आप प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय मीरगंज खास से स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्कूल बचाओ अभियान के नाम से पूरे उत्तर प्रदेश में जिन जिन गांवों में स्कूल बंद हुए हैं वहां आम आदमी पार्टी जाएगी, उन बच्चों से बात करेगी। उनके अभिभावकों से बात करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेगी। संजय सिंह ने कहा कि यूपी में एक तरफ सरकार 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में 27308 नई मधुशालाएं खुली हैं। कहा कि हमें मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए। मैं बच्चों की इस अपील को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा। कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और बच्चों का भविष्य बचाने के लिए आखिर तक संघर्ष करेगी।

सांसद ने स्थानीय लोगों से जानी समस्या

संजय सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मीरगंज खास में पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों से बात की और उनकी समस्याएं जानी। अभिभावकों का कहना है कि बीती 1 जुलाई से स्कूल बंद है और जिस स्कूल में विलय किया गया है। वह यहां से 3 किलोमीटर दूर है। ऐसे में छोटे छोटे बच्चे इतनी दूर कैसे जाएंगे।

स्कूल के पार करना पड़ता है हाईवे- सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि RTE का एक्ट कहता है कि 6 से 14 साल के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा मिलनी चाहिए। साथ ही 1 किमी के दायरे में ही सरकारी स्कूल होना चाहिए, जो स्कूल बंद किए गए और जिस स्कूल में विलय किया गया, उसकी दूरी 3 से 4 किलोमीटर है, बच्चों को फोर लेन की सड़क पार करके जाना पड़ रहा है। कभी भी उनके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में शिक्षा के अधिकार को सही रूप में लागू करवाने के लिए और स्कूल बचाने के लिए सभी को हर हद तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

स्कूल खोलने की मांग की

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभी अभिभावकों की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की जाएगी कि बच्चों का स्कूल खोल दीजिए, ये गरीब परिवारों के बच्चे हैं। इनके माता पिता मुश्किल से इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। सांसद ने कहा कि जिस दिन से इन बच्चों का स्कूल बंद हुआ है, ये बच्चे नए स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इनके माता पिता परेशान हैं और सब चाहते हैं कि यह स्कूल फिर से खोला जाए।

सांसद ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही

संजय सिंह ने कहा कि बच्चों का स्कूल बचाने के लिए मैं लेकर सुप्रीम कोर्ट जा रहा हूं। साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अब मैं स्वयं गांव-गांव जाकर जो सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, उनके बच्चों से बातचीत करने के लिए स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि मैं अभी स्थानीय लोगों के साथ उस नए स्कूल तक पदयात्रा भी करने जा रहा हूं, जिसमें इस स्कूल का विलय किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें