---विज्ञापन---

मेरठ में आकांक्षा-शहवाज के निकाह पर भारी हंगामा, पिंकी चौधरी नजरबंद और महापंचायत रद्द

मेरठ में हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के निकाह को लेकर तनाव बढ़ गया है. पुलिस ने हिंदू नेता पिंकी चौधरी को नजरबंद कर महापंचायत रोक दी है और बैंक्विट हाल ने भी निकाह रद्द कर दिया है.

---खबर नीचे जारी है---

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के निकाह को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गरमाता जा रहा है. गाजियाबाद पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को गुरुवार देर रात करीब एक बजे उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया है. पिंकी चौधरी ने शुक्रवार 13 फरवरी को मेरठ में इस शादी के विरोध में एक बड़ी हिंदू महापंचायत बुलाने का एलान किया था. प्रशासन को अंदेशा था कि इस पंचायत से शहर का सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से उन्हें घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है.

बैंक्विट हाल ने रद्द किया निकाह और पंचायत

मेरठ के मवाना रोड पर स्थित पैराडाइज बैंक्विट हाल में आकांक्षा गौतम और शहवाज की शादी होनी थी, जिसे हिंदू संगठनों ने ‘लव जिहाद’ करार दिया था. विवाद बढ़ता देख मेरठ मंडप एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए इस निकाह को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है. एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को लिखित में सूचित किया है कि वहां अब न तो कोई निकाह होगा और न ही किसी तरह की महापंचायत की अनुमति दी जाएगी. मंडप पर ताला लगा दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा में हंगामा, अध्यक्ष सतीश महाना ने गुस्से में फेंका हेडफोन, केतकी सिंह पर भड़के

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी चेतावनी

नजरबंद किए जाने के बाद पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि की है. उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि भले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया हो, लेकिन कार्यकर्ता मेरठ पहुंचकर मोर्चा संभालें और अपनी आवाज बुलंद करें. यह पहली बार नहीं है जब पिंकी चौधरी को किसी विवादित दौरे या एलान के बाद पुलिस ने घर में कैद किया हो. इससे पहले भी उत्तराखंड के कोटद्वार जाने के दौरान उन्हें इसी तरह रोका गया था.

---खबर नीचे जारी है---

प्रशासन हाई अलर्ट पर और कड़ी निगरानी

मेरठ और आसपास के इलाकों में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक जानकारियों की भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

First published on: Feb 13, 2026 05:27 PM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola