Aaj Ka Mausam : देश में अप्रैल के महीने में बार-बार मौसम बिगड़ रहा है। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं आंधी-तूफान के साथ बादल बरसेंगे। अधिकतम तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है। कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। तेज हवाओं और बारिश से प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्या अलर्ट जारी किया?
एक एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, दूसरा पूर्वी मध्य प्रदेश और तीसरा पूर्व असम के ऊपर स्थित है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक एक ट्रफ, पूर्वी मध्य प्रदेश से पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र तक दूसरा, सिक्किम से उत्तरी ओडिशा तक पश्चिमी हवाओं में तीसरा ट्रफ स्थित है। इसके प्रभाव से पूर्वोतर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज-बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले, दिल्ली में छाएंगे बादल, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
महाराष्ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में 17-18 अप्रैल को आसमान में बिजली चमकेगी और बादल बरसेंगे। साथ ही ओले भी गिरेंगे। पश्चिम बंगाल, बिहार में 17-18 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय में 17 अप्रैल और अरुणाचल प्रदेश में 20 से 22 अप्रैल तक बरसात हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले 5 दिनों के दौरान गरज-बिजली गिरने के साथ बारिश होगी और 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। केरल में 17 से 19 अप्रैल के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी और भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 से 20 अप्रैल तक एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18-19 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी-तूफान आएगा। उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 18 से 20 अप्रैल तक 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी। राजस्थान में 17 अप्रैल को धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में आएगा उछाल
उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2 दिन 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होगी और उसके बाद 3-4 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मध्य भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। हालांकि, महाराष्ट्र और गुजरात के अधिकतम पारा में कोई बदलाव नहीं होगा।
राजस्थान के बाड़मेर में 46 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह देशभर में सबसे ज्यादा पारा दर्ज किया गया। पश्चिम राजस्थान, गुजरात, आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण दिल्ली में 38-41 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। आईएमडी ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 17 से 19 अप्रैल तक हीट वेव की स्थित रहेगी, जबकि गुजरात राज्य में 17 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलेगी। केरल और मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 17-20 अप्रैल के दौरान हीट वेव का अलर्ट जारी है।
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में 17 से 19 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम पारा 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।
यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान की चेतावनी! ओले भी गिरेंगे, इन 11 राज्यों में होगी भयंकर बारिश
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines