UP में ठंडी हवाओं से ठिठुरे लोग, बिहार के 10 जिलों में लुढ़केगा पारा, पढ़ें वेदर अपडेट

UP-Bihar Weather Update: दिसंबर महीने की 19 तारीख के साथ मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए यूपी और बिहार में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

UP Bihar Weather Update

UP-Bihar Weather Update: देश का मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों की बारिश और बर्फबारी का असर देशभर के राज्यों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। 19 दिसंबर की सुबह भी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा बिहार में भी बारिश और कोहरे से राज्य का पारा गिरने की संभावना जताई जा रही है। जानिए आज दोनों राज्यों में कैसा रहेगा मौसम।

विज्ञापन

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। लेकिन मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में शीतलहर से राहत मिल सकती है। यूपी में 22-23 दिसंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। आगले दो दिन में अगले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। राज्य के कई जिलों में हिमालयी क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शीतलहर चल रही है।

विज्ञापन

आज जिन जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा उसमें लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, हरदोई, बस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगं और कुशीनगर का नाम शामिल है। नोएडा फिल्म सिटी में भी 19 दिसंबर को घना कोहरा देखने को मिला।

विज्ञापन

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 19 दिसंबर की सुबह में घना कोहरा देखने को मिलेगा। जिन जिलों में रात से ही घना कोहरा देखने को मिला उसमें पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, नालंदा, मधेपुरा, जमुई, भागलपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, खगड़िया, बेगूसराय, बक्सर, पटना, शेखपुरा, समस्तीपुर, और कटिहार का नाम शामिल है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। 20 तारीख को भी इन जिलों में कोहरा छाया रह सकता है। अगले 3 दिनों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बीते 24 घंटे में डेहरी में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ