UP Weather: यूपी में 5 दिन बारिश का अलर्ट… 12 शहरों में गिरा तापमान, पढ़िए अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी की शुरुआत हो गई है। हर तरफ कोहरा दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने 25 नवंबर के लिए कई जिलों में घने कोहरे और बारिश की चेतावनी जारी की है।

up weather update
विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दिनों कई जिलों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए राज्य के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगह पर घना कोहरा तो है लेकिन रात में बादल साफ रहने की वजह से ठंड में कमी भी देखने को मिली है। दो दिनों में तापमान एक बार फिर से कम होगा जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। आज नोएडा से लेकर लखनऊ तक आसमान में कोहरा छाया कहेगा। आईएमडी ने मौसम शुष्क रहने के साथ ही पश्चिमी-पूर्वी यूपी में सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर से 30 नवंबर तक यूपी में मौसम साफ ही रह सकता है।

विज्ञापन

कहां कितना रहा तापमान?

रविवार अयोध्या में सबसे कम 9.5℃ न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा मुजफ्फरनगर 10.5℃, नजीबाबाद 10.8℃, मेरठ 11.2℃, कानपुर शहर 11.4℃, बरेली 11.8℃, झांसी में 11.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान तापमान का बात करें तो इटावा 25℃, फतेहगढ़ 25℃, बरेली 25.2℃ और नजीबाबाद में 25.5℃ दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं जिसकी वजह से कई जगह पर एक बार फिर से सर्दी बढ़ जाएगी। मौसम में बदलाव के बाद लोगों को बारिश और सर्दी की डबल मार पड़ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ