UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में फेंगल तूफान के चलते देशभर का मौसम बदलने वाला है। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में लगातार 30 नवंबर तक बारिश हो सकती है। जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश में ग्रामीण इलाकों में ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। सुबह शाम यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी बहुत ही कम हो गई है। कोहरे के साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले 2 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद यूपी में ठंड में बढ़ोतरी होगी।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, सुबह में यूपी के कई इलाकों में हल्का और कई जगह पर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर के लिए रात और सुबह में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। इस महीने की आखिरी तारीखों में (28, 29 और 30 नवंबर) को भी दिन में मौसम साफ ही रहने की संभावना है। इसके साथ ही 5 दिनों में कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
फेंगल तूफान का असर
बंगाल की खाड़ी में फेंगल तूफान ने दस्तक दी है। इससे तमिलनाडु और पुडुचेरी में 26 से 28 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आंध्र प्रदेश 26 से 29 नवंबर तक जमकर बादल बरसेंगे। इससे देश के कई राज्यों का मौसम बदल सकता है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में भी 30 तारीख तक बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: तूफान ‘फेंगल’ की दस्तक! 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां तेज हवाएं बरपाएंगी कहर!
कितना रहा तापमान?
उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ के करीब रहा। इसके अलावा अयोध्या, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 11℃ दर्ज किया गया। चुर्क 11.4℃, फुरसतगंज 11.5℃ और इटावा में 11.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो मेरठ और फतेहपुर में 24.6℃, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद और बरेली में 25.2℃ अधिकतम तापमान रहा। वहीं, सबसे ज्यादा तापमान की बात की जाए तो लखीमपुर खीरी में 25℃ दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
12 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
13 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
17 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
18 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
19 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
20 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines