ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े एक युवक की तीन आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है.
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही थाना ईकोटेक फर्स्ट पुलिस टीम के साथ एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार भी मौके पह पहुंच गए हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक लुक्सर गांव का रहने वाला था. बता दें कि यह घटना मंगलवार की दोपहर में हुई थी, जब वह अपने घर के बाहर था. इसी दौरान तीन बदमाशों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और फायरिंग की.
पुलिस ने बताया कि युवक के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
यह भी पढ़ें- पढ़ाई के दबाव में बना कातिल! लखनऊ में NEET छात्र ने पिता को मारी गोली, ड्रम में मिली लाश
पुरानी रंजिश के कारण की हत्या
मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक कुछ समय पहले किसी मामले में जेल गया था. जेल से छूटने के बाद पक्ष ने बदला लेने की योजना बनाई थी. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी.
मौके पर मौजूद एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि नितिन की गांव के ही कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही थी. जिसके कारण ही सचिन और उसके साथियों ने ने नितिन को निशाना बनाया और उन पर फायरिंग की. उन्होंने आगे बताया कि हमले में नितिन गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस आरोपियों की खोज कर रही है.
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
45 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines