मोरबी के बाद अब यूपी के चकिया में पुल का एक हिस्सा गिरा, पुल पर छठ पूजा मना रहे थे लोग
Edited By Amit Kasana

पुल का हिस्सा गिरा।
Edited By Amit Kasana

पुल का हिस्सा गिरा।
यूपी: मोरबी के बाद अब यूपी के चकिया में पुल का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। जब यह गिरा तो उस समय पुल पर लाग छठ पूजा मना रहे थे। गनीमत यह रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
#WATCH | UP: A part of a canal culvert carrying many people collapsed in Chandauli's Saraiya village of Chakia Tehsil during #ChhathPooja celebrations earlier today
A few bricks of the bridge slipped & fell into the river during #Chhath celebrations, but no one was injured: ASP pic.twitter.com/IQMykWjhrw
— ANI (@ANI) October 31, 2022
जानकारी के मुताबिक यह घटना चकिया तहसील के चंदौली के सरैया गांव की है। यहां छठ पूजा समारोह के दौरान कई लोगों स्थानीय नहर के पुलिया का एक हिस्से पर खड़े थे।
इस दौरान अचानक पुल के एक हिस्से की कुछ ईंटें फिसल कर नदी में गिर गईं। अचानक पुल के हिलने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर पुल से उतरकर भागने लगे।
वहां मौजूद लोग बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को बचाने लगे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हादसे में जानमाल का कोई नुकसान हुआ है। अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने व पुल पुराना होने के कारण यह हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: