बैंड-बाजा और DJ बजाया तो हुक्कापानी बंद, मथुरा में जारी हुआ नया फतवा, परिवार का भी होगा बहिष्कार

उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में लोगों के लिए एक नया फतवा जारी किया गया है. जिसमें ये कहा गया है कि अगर शादियों मे डीजे बजा तो वर वधु पक्ष का हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा में कोसीकला के सराय में ईदगाह कमेटी द्वारा मुस्लिम कुरैशी समाज की एक महापंचायत बुलाई गई. इस महापंचायत में कहा गया कि शादी में बजने वाला बैंड डीजे परंपरा के विपरीत है इसलिए इसे बंद करना जरूरी है.

MATHURA NEWS
विज्ञापन

पंचायत में तय हुआ कि अगर परिवार समझाने के बावजूद भी नहीं मानता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा. फैसले के मुताबिक अगर किसी लड़के या लड़की की शादी में बैंड बाजा या डीजे बजता है तो मौलाना ही नहीं बाहर से बुलाए गए काजी भी निकाह नहीं पढ़ेंगे.

विज्ञापन

वहीं, अगर कोई मौलाना नियम तोड़कर निकाह पढ़ता भी है तो उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. मुस्लिम समाज की पंचायत में डीजे बजाने पर 11,000 पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान तय किया गया है. यही नहीं मथुरा ईदगाह से जारी फतवा को प्रदेश की सभी मस्जिदों मे भेज दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ