मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में सोमवार देर शाम एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटी जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहाँ रहने वाले इकबाल के घर में अचानक भीषण आग लग गई जिसमें उनके परिवार के 5 बच्चों और एक महिला की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इकबाल अपने भाई के साथ घर के पास ही नमाज पढ़ने गए थे और पीछे घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे मौजूद थे. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और खुशहाल परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.
कपड़े के गोदाम ने पकड़ी आग, घर बना मौत का जाल
जिस मकान में यह हादसा हुआ उसके ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का एक बड़ा गोदाम बना हुआ था और उसके ऊपरी हिस्से में परिवार रहता था. सोमवार की शाम अचानक गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं जिसे देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. घर के अंदर फंसे बच्चों और महिलाओं को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला क्योंकि आग की लपटें बहुत तेज थीं. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इलाके की गलियां इतनी तंग थीं कि दमकल की गाड़ियों को वहां तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म! अगले महीने PM मोदी करेंगे उद्घाटन, CM योगी का सिंगापुर में बड़ा ऐलान
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के अंदर फंसे सात लोगों को बाहर निकाला. झुलसे हुए पांच बच्चों और दो महिलाओं को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान एक महिला और पांच मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य महिला की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है. इस हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मेरठ में शोक की लहर दौड़ गई है.
आग लगने की वजहों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई और बड़ी लापरवाही थी. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था लेकिन तंग गलियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी देरी हुई. पुलिस अब मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सके.
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
9 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
13 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
22 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines