हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लखनऊ में विधानसभा के सामने शख्स ने परिवार के साथ की सुसाइड की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान

Uttar Pradesh News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपनी पत्नी समेत 3 बच्चों के साथ विधानसभा के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन
up news

Uttar Pradesh News (मनोज पाण्डेय): राजधानी लखनऊ में विधानसभा के गेट नंबर 4 के बाहर एक शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। विधानसभा के सामने वह शख्स 5 लीटर पेट्रोल लेकर पहुंचा था। परिवार वालों को पेट्रोल डालते देख विधानसभा पर तैनात सुरक्षा प्रभारी सज्जाद खान और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।

सभी को पकड़कर हजरतगंज थाने भेजा। पूछताछ में परिवार ने इलाके के दबंगों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। बता दें, सुरक्षा कर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर युवक चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था कि साहब हमको मर जाने दो, हम बहुत दुखी हैं।

झूठे आरोप लगाकर फंसाया

पीड़ित राजकमल का कहना है विपक्षी शहंशाह इशरत अली और समीर अली ने झूठे आरोप लगाकर उसे फंसा दिया है। कुछ दिन पहले धारा 307 का मुकदमा लगवाया, जिसके चलते 3.5 महीने जेल में रहा और अब जेल से छूटने के बाद भी उसे और परिवार को परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही निगोहा पुलिस पर भी आरोप लगाया कि आए दिन पुलिस परेशान करती रहती है।

विज्ञापन

आत्महत्या करने पहुंचा शख्स करीब एक हफ्ते पहले ही जेल से छूटा है। इसके लिए न्यायालय में मानसिक संतुलन ठीक ना होने का प्रमाण पत्र लगाया गया था। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर शहंशाह से उसका पैसों का विवाद चल रहा है और इसी बात को लेकर उसने गोली भी चलाई थी।

फिलहाल, हजरतगंज पुलिस ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया है। इस मामले में निगोहा पुलिस से भी बातचीत की गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Steve Jobs की पत्नी बनीं ‘कमला’, Mahakumbh 2025 में लगाएंगी ‘डुबकी’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola