हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

लखनऊ में शराब पार्टी में फायरिंग, BBD स्टूडेंट की गोली लगने से मौत, पिता बोले- मरी नही मारी गई

विज्ञापन

Lucknow Student murder: उत्तर प्रदेश के लखनऊ चिनहट क्षेत्र के दयाल रेजीडेंसी में बीबीडी छात्रा को पार्टी के दौरान गोली लगी। आनन फानन उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार छात्रा निष्ठा तिवारी हरदोई की रहने वाली है। निष्ठा लखनऊ से बीबीडी से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। निष्ठा तिवारी कुछ दिन पहले ही बीबीडी के हॉस्टल से पार्श्वनाथ सिटी शिफ्ट हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस को घटनास्थल से दारु की बोतलें मिली, फिलहाल पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है।

पार्टी में चली गोली

बीते बुधवार की रात निष्ठा कॉलेज के अपने दोस्त आदित्य पाठक के फ्लैट पर गई थी। जहां पर उसने दोस्तों के साथ पार्टी की। पार्टी के दौरान सबने दारू पी थी। पार्टी में अचानक से गोली चली और गोली निष्ठा को लग गई। उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता ने हत्या का लगाया आरोप

निष्ठा का परिवार हरदोई के सदर कोतवाली में रहता है। उनके पिता संतोष कुमार तिवारी यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पिता संतोष कुमार तिवारी ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा- मेरी बेटी को किसी ने गलत इरादे से मारा है। पढ़ने वाले बच्चों के पास पिस्टल कैसे आ सकती है।

विज्ञापन

सबूतों के आधार पर कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि छात्रा को जिस फ्लैट में गोली लगी है, पुलिस को चैकिंग के दौरान फ्लैट के किचन में दारू की बोतलें मिली। जिसके आधार पर पार्टी की आशंका पार्टी लगाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी आदित्य पाठक से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola