ग्रेटर नोएडा में 27 साल के युवक ने 12वीं मंजिल से कूद कर किया सुसाइड, पुलिस मौके पर मौजूद

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4 स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में 27 साल के एक युवक ने 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

WhatsApp Image 2025-12-25 at 6.34.49 PM
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4 स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में 27 साल के एक युवक ने 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साथ ही मृतक के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दे दी है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनूप के रूप में हुई है. जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. बता दें कि अनूप गौर सिटी-2 स्थित गोल्फ होम्स सोसाइटी में अपने दोस्तों के साथ किराए पर रहता था. दोपहर के समय अनूप फ्लैट से बाहर निकला और बालकनी से नीचे छलांग लगा दी. इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गिरते समय ऊपर की रेलिंग से टकराने के कारण उसका एक हाथ भी कट गया था.

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

वहीं, जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली वैसे ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, युवक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया कि अनूप मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा का रहने वाला था और सेक्टर-62 नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करता था.

विज्ञापन

बता दें कि अनूप अपने दो दोस्तों के साथ फ्लैट में रहता था. घटना के समय दोनों दोस्त ऑफिस गए हुए थे. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. जब मृतक के दोस्त और परिजन मौके पर पहुंचेंगे, तब उनसे पूछताछ के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ