हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP News: गोरखपुर के PNB बैंक में निकला 10 फीट लंबा अजगर, लोगों में मच गया हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पॉश इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीएनबी बैंक की मुख्य शाखा परिसर में 10 फीट लंबा अजगर निकल आया. अजगर को देखकर कर्मचारी और वहां से जाने वाले लोग सकते में आ गए. 2 दिन पहले भी गोरखपुर के दक्षिणी ग्रामीण इलाके में घड़ियाल (मगरमच्छ) निकलने से हड़कंप मच गया था. गोरखपुर के बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) परिसर में बुधवार 24 सितंबर को दोपहर अचानक एक 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. इससे बैंककर्मी और ग्राहक दहशत में आ गए. लोग इधर-उधर भागने लगे.

विज्ञापन

इसी बीच किसी ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर अजगर को 2 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया. इसके बाद बैंक कर्मियों और ग्राहकों ने राहत की सांस ली. बैंक परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि अजगर करीब 10 फीट का था. इसे देखकर वहां मौजूद सभी हैरान रह गए.

गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव ने बताया कि शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों का प्रवेश लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में वन्य जीव बड़ी नदियों से छोटी नदियों और नालों में आ जाते हैं. बड़हलगंज में कुछ दिन पहले घड़ियाल निकलने की सूचना भी मिली थी.

यह भी पढ़ें- युवक के पेट से निकले 29 चम्मच, 19 टूथ ब्रश और 2 पेन, आखिर ये सब क्यों खा रहा था ये शख्स

वन विभाग की टीम ने अजगर और घड़ियाल दोनों को रेस्क्यू कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया है. वे लोगों से अपील करते हैं कि कहीं भी इस तरह के जंगली जानवर या जीव-जंतु दिखाई दें तो उन्हें खुद पकड़ने की कोशिश ना करें. वन विभाग की टीम को इसके बारे में जानकारी दें जिससे कि उनका रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें