गाजियाबाद की एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने पर 9वीं क्लास की एक छात्रा की मौत हो गई. यह घटना तब हुई, जब शुक्रवार रात को लड़की कपड़े उठाने के लिए बालकनी में गई थी. 14 साल की प्राची संजय नगर के देहरादून पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी. घटना राज नगर एक्सटेंशन के राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी के टॉवर G में हुई.
बताया जा रहा है कि प्राची सूखने के लिए डाले गए कपड़े लेने बालकनी में गई थी. इसी दौरान वह 12वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई. गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे.
इसके बाद लड़की को तुरंत पास के यशोदा अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच से घटना की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन अहमद ने बताया, ‘कल रात करीब 9 बजे नंदग्राम पुलिस स्टेशन को जानकारी मिली थी कि राजनगर एक्सटेंशन में स्थित राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी में करीब 14 साल की एक लड़की की 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है. सूचना पर नंदग्राम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया. परिवार से बातचीत करके जानकारी जुटाई जा रही है. मौके पर कानून-व्यवस्था बनी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.’
प्राची हाल ही में शिरडी में हुई CBSE रोप स्किपिंग नेशनल चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर महाराष्ट्र से लौटी थीं. उसने ‘डबल डच पेयर फ्रीस्टाइल’ और ‘डबल डच सिंगल फ्रीस्टाइल’ कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था. प्राची की जीत के बाद परिवार में जश्न का माहौल था. प्राची के पिता सुरेश चंद एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. जब वह बालकनी से नीचे गिरी, उस वक्त माता-पिता, छोटी बहन और दादा-दादी घर पर ही मौजूद थे.
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
5 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
13 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
16 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines