कपड़े उतारने गई थी 9वीं की छात्रा, 12 मंजिल से गिरकर मौत; 2 दिन पहले ही 'रोप स्किपिंग' में जीता था गोल्ड मेडल

प्राची हाल ही में शिरडी में हुई CBSE रोप स्किपिंग नेशनल चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर महाराष्ट्र से लौटी थीं. उसने ‘डबल डच पेयर फ्रीस्टाइल’ और ‘डबल डच सिंगल फ्रीस्टाइल’ कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था.

Ghaziabad Girl Death, UP girl dead, raj nagar extension, Ghaziabad news, Ghaziabad police, up news, up police

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. (Representative Image - ANI)

विज्ञापन

गाजियाबाद की एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने पर 9वीं क्लास की एक छात्रा की मौत हो गई. यह घटना तब हुई, जब शुक्रवार रात को लड़की कपड़े उठाने के लिए बालकनी में गई थी. 14 साल की प्राची संजय नगर के देहरादून पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी. घटना राज नगर एक्सटेंशन के राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी के टॉवर G में हुई.

बताया जा रहा है कि प्राची सूखने के लिए डाले गए कपड़े लेने बालकनी में गई थी. इसी दौरान वह 12वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई. गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे.

Advertisment

इसके बाद लड़की को तुरंत पास के यशोदा अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच से घटना की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन अहमद ने बताया, ‘कल रात करीब 9 बजे नंदग्राम पुलिस स्टेशन को जानकारी मिली थी कि राजनगर एक्सटेंशन में स्थित राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी में करीब 14 साल की एक लड़की की 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है. सूचना पर नंदग्राम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया. परिवार से बातचीत करके जानकारी जुटाई जा रही है. मौके पर कानून-व्यवस्था बनी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.’

प्राची हाल ही में शिरडी में हुई CBSE रोप स्किपिंग नेशनल चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर महाराष्ट्र से लौटी थीं. उसने ‘डबल डच पेयर फ्रीस्टाइल’ और ‘डबल डच सिंगल फ्रीस्टाइल’ कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था. प्राची की जीत के बाद परिवार में जश्न का माहौल था. प्राची के पिता सुरेश चंद एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. जब वह बालकनी से नीचे गिरी, उस वक्त माता-पिता, छोटी बहन और दादा-दादी घर पर ही मौजूद थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ