Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में पोक्सो कोर्ट ने नौ साल की लड़की से दुष्कर्म और हत्या में आरोपी को दोषी ठहराया है। जिले के डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी को मौत की सजा सुनाई है। एएनआई के अनुसार अभियुक्त को आईपीसी धारा गंभीर धाराओं के तहत दोषी करार दिया है।
अगस्त 2022 में मृत पाई गई थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक यह घटना 18 अगस्त 2022 की है। बताया गया है कि नौ साल की लड़की मोडिनगर क्षेत्र के एक गांव के पास मृत पाई गई थी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया था।
इसके बाद पोस्टमार्टम के भेजा था। जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है।
यह भी पढ़ेंः स्मार्टफोन के लिए दो नाबालिगों ने बच्ची को 20 हजार में बेचा, खरीदारों ने…
इससे पहले भी पोक्सो कोर्ट ने दी सजा
रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल 9 फरवरी को गाजियाबाद में एक पोक्सो कोर्ट ने एक और शख्स को दोषी करार ठहराया था। आरोप था कि उसने छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी।
यह घटना 1 दिसंबर, 2022 की थी। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक बच्ची मृत पाई गई थी। पीड़ित माता-पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच की थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और 15 गवाह पेश किए
इस मामले में लोक अभियोजक के अधिवक्ता संजीव बखरवा ने बताया था कि लड़की के माता-पिता की ओर से दी गई तहरीर के बाद दर्ज हुए मुकदमे की जांच शुरू हुई। पुलिस ने इस मामले में 15 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल की।
पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले को 9 जनवरी, 2023 को मुख्य POCSO से POCSO-1 की कोर्ट में ट्रांसफर किया गया था। तब से हमने कोर्ट में 15 गवाहों को पेश किया।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
10 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines