800 Patients Suffering From Fever In Government Hospitals: बुखार प्रदेश में लगातार पैर पसारता जा रहा है। जहां अस्पतालों में मरीजों की जांच में डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हो रही और दवाएं भी मरीजों पर बेअसर साबित हो रही हैं। वहीं हालात ये है, कि लखनऊ के निजी-सरकारी अस्पतालों में 800 से अधिक बुखार मरीज भर्ती है। इनमें जांच के बाद तकरीबन 30 प्रतिशत की सभी रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं। फिर भी बुखार बना हुआ है, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी इनमें बुखार किन कारणों से बना हुआ है, पता करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में डॉक्टर भी निश्चित तौर पर बुखार का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
लोहिया, सिविल, केजीएमयू, पीजीआई,बलरामपुर, लोकबंधु, महानगर भाऊराव देवरस समेत सरकारी और दूसरे अस्पतालों में बुखार, डेंगू, टायफाइड के लगभग 800 मरीज भर्ती हैं। सबसे ज्यादा मरीज लगभग 150 बुखार पीड़ित अकेले केजीएमयू में भर्ती हैं। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया है कि ज्यादातर मरीज तेज बुखार के हैं। पैरासिटामॉल और दूसरी एंटीबायोटिक दवाएं देने के बावजूद बुखार कम नही हो रहा है। बुखार से पीड़ित कई मरीजों ने बदन दर्द की भी शिकायत की है। वहीं बुखार के बाद मरीजों को सुस्ती, कमजोरी महसूस हो रही है।
रिपोर्ट निगेटिव फिर भी बुखार की शिकायत
अस्पतालों में भर्ती और ओपीडी में आ रहे मरीजों की टायफाइड, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टीबी समेत दूसरी जांचों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। जब बुखार के कारणों का सटीक पता नहीं चल पा रहा है तो डॉक्टर लक्षणों के आधार पर पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों ने ज्यादातर बुखार पीड़ितों को खतरे से बाहर बताया है।
मरीजों के शरीर पर लाल चकत्ते देखने को मिले
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज के अंदर 20 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर शरीर में उसका प्रभाव दिखने लगता है। मरीज के शरीर पर लाल चकत्तेे पड़ने लगते हैं या ब्लीडिंग होने लगती है। ऐसी स्थिति में प्लेटलेट्स चढ़ाने की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। वहीं 20 हजार से अधिक प्लेटलेट्स वाले मरीजों को अमूमनन प्लेलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। आठ से 10 दिन में उनकी प्लेटलेट्स बढ़ने के साथ ठीक होकर घर जा रहे हैं। सिविल में 28 डेंगू मरीज भर्ती हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डेंगू व बुखार के करीब 25 फीसदी मरीजों में प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है। यहां 20 डेंगू मरीज भर्ती हैं। बलरामपुर अस्पताल में 15 मरीज भर्ती हैं। केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान समेत दूसरे अस्पतालों में भर्ती डेंगू व बुखार के मरीजों का इलाज चल रहा है।
हर चौथे मरीज की प्लेटलेट्स कम
बुखार व डेंगू मरीजों में प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही हैं। चार-पांच दिन के बुखार में मरीज की प्लेटलेट्स 50 हजार हो जा रही है। जिसकी वजह से अस्पतालों में भर्ती हर चौथे मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ रही हैं। डॉक्टर 20 हजार से कम प्लेटलेट्स वाले मरीज व ब्लीडिंग होने पर तुरंत प्लेटलेट्स चढ़ा रहे हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में भर्ती 100 से अधिक डेंगू मरीजों में आधा दर्जन की हालत बेहद गंभीर है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines