---विज्ञापन---

मां-बाप की वजह से चली गई 8 साल की बच्ची की जान, 2 हफ्ते पहले आवारा कुत्तों ने नोचा था

8 Year Old Girl Died Due To Stray Dog Bite: लड़की की मां ने कुत्ते के काटने बाद 'एंटी-रेबीज वैक्सीन' (ARV) नहीं लगवाया।

---खबर नीचे जारी है---

8 Year Old Girl Died Due To Stray Dog Bite: उत्तर प्रदेश के आगरा में आवारा कुत्ते ने काटने की वजह से एक 8 साल के बच्ची की जान चली गई। इस बात की जानकारी स्वस्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवारा कुत्ते ने काटने और माता-पिता की लारवाही की वजह से एक 8 साल के बच्ची की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि लड़की की मां ने कुत्ते के काटने बाद ‘एंटी-रेबीज वैक्सीन’ (ARV) नहीं लगवाया। महिला ने ARV की जगह पर जगह पर घरेलू उपचार का इस्तेमाल किया था।

2 हफ्ते पहले अवारा कुत्तों ने बच्ची काटा

बाह ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रमुख डॉ. जितेंद्र वर्मा ने एक न्यूज़ एजेंसी को घटना की जानकारी दी। डॉ. जितेंद्र ने बताया किया 8 साल की एक बच्ची करीब 2 हफ्ते पहले कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने और एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने के बजाय घरेलू उपचार का इस्तेमाल किया था। लेकिन घरेलू उपचार के बाद लड़की की हालत काफी बिगड़ गई। घटने के करीब 15 दिन बाद बच्ची की हालात बेहद सीरियस हो गई। इसके बाद घरवाले गंभीर हालत में लड़की को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां लड़की हालात देखने के बाद डॉक्टरों उसे इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी। हालांकि उन्होंने डॉक्टरों की इस सलाह नजरअंदाज कर दिया।

यह भी पढ़ें: Punjab AQI: पराली ने जहरीली की हवा, सभी 14 जिलों में हालात खराब, 3 शहरों के लिए अलर्ट

डॉक्टर ने दी जरूरी जानकारी

इसके बाद जब फिर से लड़की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे, जाते समय रास्ते में ही लड़की की मौत हो गई। उन्होंने बताया लड़की के पिता पेशे से एक एक मजदूर हैं और उसकी मां एक हाउस वाइफ हैं। डॉ. वर्मा ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि ‘कुत्ते के काटने के बाद 24 घंटे के भीतर पीड़ित को ARV की पहली मिल जानी चाहिए। इसके बाद तीसरे दिन और फिर 7वें दिन भी ARV वैक्सीन की डोज लगवानी चाहिए। वहीं, 28वें दिन पर ARV वैक्सीन की आखिर डोज दी जानी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 25, 2023 05:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola