हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida News: नोएडा में 5928 खरीदारों की रजिस्ट्री अटकी, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Noida News: नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र स्थित 22 ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं भले ही पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन इनमें फ्लैट खरीदारों को अब तक उनके घर की रजिस्ट्री नहीं मिल सकी है। बिल्डरों द्वारा प्राधिकरण का बकाया भुगतान नहीं किए जाने से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

Noida News: नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र स्थित 22 ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं भले ही पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन इनमें फ्लैट खरीदारों को अब तक उनके घर की रजिस्ट्री नहीं मिल सकी है। बिल्डरों द्वारा प्राधिकरण का बकाया भुगतान नहीं किए जाने से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। प्राधिकरण के मुताबिक 22 परियोजनाओं में कुल 5928 फ्लैटों की रजिस्ट्री फंसी हुई है।

निर्माण कार्य पूरा हो चुका
नोएडा प्राधिकरण ने इन परियोजनाओं और संबंधित बिल्डरों की विस्तृत सूची तैयार कर ली है जिसे अंतिम परीक्षण के बाद जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। खास बात यह है कि इन सभी परियोजनाओं में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। किसी भी परियोजना से जुड़ा कोई कानूनी मामला अदालत में लंबित नहीं है।

खरीदारों को हो रही परेशानी
प्राधिकरण का कहना है कि रजिस्ट्री अटकने से सबसे ज्यादा नुकसान फ्लैट खरीदारों को हो रहा है जिनमें से कई वर्षों से अपने मकानों में रह रहे है। कानूनी हक उन्हें अब तक नहीं मिल पाया है। इनमें से कुछ बिल्डरों ने आंशिक रूप से बकाया राशि का भुगतान पूर्व में किया है, जिससे कुछ रजिस्ट्रियां हुई भी है। लेकिन कुल बकाया के अनुपात में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रियां अब भी लंबित है।

राहत के बावजूद नहीं चुकाया बकाया
प्राधिकरण द्वारा इन बिल्डरों को कई बार बकाया भुगतान के लिए मौके और नीतिगत राहत दी गई। दिसंबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा गठित अमिताभकांत समिति की सिफारिशों पर लागू की गई जीरो पीरियड पॉलिसी में भी इन बिल्डरों को शामिल किया गया। फिर भी भुगतान नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: जेठ के बाद ससुर भी गिरफ्तार, निक्की को क्यों मारना चाहते थे ससुराल वाले? खुलेंगे कई राज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें