Strange Love Story of Married Woman, बागेश्वर: देवभूमि कहलाने वाले उत्तराखंड में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। इसके बाद न सिर्फ कई परिवारां के लोग परेशान हैं, बल्कि पुलिस वाले भी हैरान हैं। समझ में नहीं आ रहा कि आखिर कार्रवाई कैसे की जाए। पता चला है कि यहां दो बच्चों की मां एक महिला 22 साल की एक कुंवारी लड़की के प्यार में बावली हो गई और उसके साथ शादी करने की जिद में वह बात काे थाने तब ले गई। इसके बाद घंटों हंगामा रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई हल नहीं निकला है। सूत्रों की मानें तो पहाड़ी क्षेत्र में इस तरह का यह अपनी किस्म का पहला मामला है और इसको लेकर खासी चर्चाएं हैं।
-
रिश्तेदार युवती के लिए स्कूटी पर सवार हो बागेश्वर कोतवाली पहुंची सरकारी नौकरी कर रही महिला तो घंटों हुआ हंगामा, बाहर लगी रही भीड़
वाकया बागेश्वर कोतवाली का है, जहां पहुंचकर सरकारी नौकरी कर रही दो बच्चों की मां एक महिला ने 22 साल की एक लड़की के साथ शादी करने की बात कही है। पुलिस में शिकायत पत्र देकर इस महिला ने बताया कि पिथौरागढ़ की उसकी रिश्तेदार युवती महीनेभर से उसके साथ रह रही है। युवती के माता-पिता उसे घर ले जाने आए, पर युवती ने इनकार कर दिया। वो दोनों आपस में शादी करना चाहती हैं, मगर घर वाले इस बात से सहमत नहीं हैं। हंगामा तो उस वक्त हो गया, जब दोनों के परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: सेम सेक्स मैरिज कराने वाले गुरुद्वारे के दोनों ग्रंथी बर्खास्त; कोर्ट का ऑर्डर मानना पड़ा भारी
दोनों के परिजन दोनों को समझाते रहे, लेकिन वो दोनों किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाइश करके घर भेजा, वहीं घर वाले भी मायूस होकर लौट गए। उधर, इस हो-हल्ले के चलते कोतवाली के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
और पढ़ें: जानिए कौन हैं करिश्मा मेहता? पीपल ऑफ इंडिया पर मुकदमे के बाद चर्चा में आईं
इस बारे में बागेश्वर के सीओ अंकित कंडारी ने कहा कि पुलिस ने शादीशुदा महिला और उसके साथ लगाव पाल चुकी युवती दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। इस महिला ने पुलिस को लिखित ओवदन देकर रिश्तेदार युवती के साथ रहने की इच्छा जताई है, मगर दोनों में से किसी के भी परिवार की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। कार्रवाई की मांग संबंधी लिखित शिकायत के बाद ही पुलिस आगे इस मामले में कुछ कर पाएगी।
<
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
7 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
11 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
17 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
17 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
20 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
20 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines