Balraj Singh
Read More
---विज्ञापन---
गाजियाबाद: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बड़ी ही अटपटी घटना सामने आई है। यहां किरायेदार महिला ने मकान मालिक की एक नाबालिग लड़की को छत से फेंक दिया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती इस लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार करके पुलिस अपने काम में लगी है। जहां तक इस जानलेवा हमले की वजह की बात है, बेहद छोटी सी बाद पर यह महिला इस हद तक पहुंच गई।
वाकया बुधवार शाम को गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक एरिया में पड़ते सैन्य विहार का है। पुलिस को दिए बयान में रोहित नाम युवक ने बताया कि 20 सितंबर की शाम को गर्मी से परेशान होकर छत पर गई थी। वहां उसका पैर अचानक किरायेदार महिला रेनू की थाली से टकरा गया, जिसके बाद गुस्से में उसने लड़की को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया।
उधर, इस बारे में घायल लड़की के पिता ने बताया कि तेज आवाज सुनकर जब ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे परिवार के लोग बाहर निकले तो वह नीचे बेहोश पड़ी थी। पिता-पुत्र की इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने IPC की धारा 323 और 308 के तहत केस दर्ज करके आरोपी महिला रेनू को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।