उत्तराखंड में देर रात बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आते समय एक कार शिप्रा नदीं में गिर गई। कार में सवार 3 शिक्षकों की मौत हो गई। सूचना पर खैरना थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान किया। एक घायल शिक्षक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
शिक्षक पुष्कर सिंह भैसोड़ा (50), शिक्षक सुरेंद्र भंडारी (45), संजय बिष्ट (51), संजय बिष्ट (51) और मनोज कुमार (43) अल्मोड़ा से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। गरमपानी के पास कार खाई में शिप्रा नदी में गिर गई। इसमें 3 की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं मनोज कुमार को हल्द्वानी रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि घायल शिक्षक से पता चला है कि कार बैक करते समय हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: टूट गईं सांसें, ‘जिंदा’ रही ममता, आखिरी पल तक सीने से चिपकाए रखे जुड़वा बेटे, उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद से पहाड़ी रास्ता पर सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह भैसोड़ा एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। वहीं संजय बिष्ट व सुरेंद्र भंडारी राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक के पदाधिकारी थे। शिक्षक नेता होने के चलते हादसे को लेकर शिक्षकों में काफी रोष है।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर ऊधम सिंह नगर में बड़ा हादसा, घर लौट रहे यूपी के 4 लोगों की दुर्घटना में मौत
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
22 mins agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
24 mins agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
57 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
5 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
9 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
21 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
22 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
23 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
23 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines