UP Weather Update: देशभर में नवंबर के बढ़ते दिनों के साथ सर्दी में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दिन के समय धूप निकल रही है, लेकिन शाम में कई जगह पर कोहरा छाया दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 27 और 28 नवंबर को यूपी के कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 नवंबर को राज्य में कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जगह पर कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उसमें देवरिया, संतकबीर नगर, गोंडा, गोरखपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर, शामली लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर का नाम शामिल है। इस सभी इलाकों में सुबह और शाम को छना कोहरा देखने को मिल सकता है। पिछले दिनों 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
ये भी पढ़ें: ‘फेंगल तूफान’ का यूपी पर क्या असर? अगले 5 दिन कई जिलों में बारिश का अलर्ट
5 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। हालांकि बीते दिनों में बारिश नहीं हुई, लेकिन अभी भी 2 दिनों में बारिश की संभावना है। यानी 28 नवंबर को भी प्रदेश में कई जगह पर बारिश हो सकती है। 27 और 28 नवंबर को बारिश के बाद बहुत तेजी से यूपी के कई इलाकों में तापमान गिरेगा। बीते दिन न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुरादाबाद 10.4℃, नजीबाबाद 10.5℃, मेरठ 11℃, बरेली 11.8℃, मुजफ्फरनगर 10.8℃, अयोध्या 11.5℃ और इटावा में 11.6℃ रहा।
आपको बता दें कि देश में फेंगल तूफान दस्तक दे चुका है, जिसकी वजह से कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के बंगाल की खाड़ी से उठने वाले इस तूफान को अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम में पड़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: तूफान ‘फेंगल’ की दस्तक! 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां तेज हवाएं बरपाएंगी कहर!
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
17 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines