गाजियाबाद में 25 हजार के लुटेरे को मुठभेड़ में लगी गोली, हापुड़ के ज्वेलर्स से की थी लूट

Ghaziabad Police: गाजियाबाद की भोजपुर थाना पुलिस टीम की बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया आरोपी 25 हजार का ईनामी है और उसके खिलाफ गैंगस्टर के दो मुकदमें भी दर्ज है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad, Encounter in Ghaziabad, Ghaziabad Bhojpur Police Station, Modi Nagar ASP, गाजियाबाद न्यूज, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद, गाजियाबाद में मुठभेड़, गाजियाबाद भोजपुर थाना, मोदीनगर एएसपी

गाजियाबाद पुलिस

विज्ञापन

Ghaziabad Police: गाजियाबाद की भोजपुर थाना पुलिस टीम की बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी 25 हजार का ईनामी है और उसके खिलाफ गैंगस्टर के दो मुकदमें भी दर्ज है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पलौता-फजलगढ चौराहे पर हुई मुठभेड़

मोदीनगर एसीपी अमित सक्सेना के अनुसार, भोजपुर थाना पुलिस टीम बुधवार रात पलौता-फजलगढ चौराहे पर चेकिंग कर रहे थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार ने बाइक नहीं रोकी और अपनी बाइक को छोड़कर खेतों में फरार होने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया तो खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से कई गई फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

हापुड़ के ज्वेलर्स से भोजपुर में लूट की थी लूट

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कोटला निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी ने 13 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर हापुड़ के ज्वेलर्स से भोजपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी के साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ दिन पहले ही डीसीपी ग्रामीण की ओर से आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, बाइक और 6500 नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ