कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन का 23 किलो सोना जब्त, कस्टम विभाग ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट

Kanpur News, Piyush Jain, Crime News, customs department, UP News

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में इत्र कारोबारी पीयूष जैन का 23 किलो सोना कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया है। साथ ही साथ कारोबारी और उसकी कंपनी के खिलाफ विभाग ने 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका है। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू एंटेलीजेंस ने कोर्ट में कारोबारी के खिलाफ चार्जशीट भी लगाई है।

विज्ञापन

2021 में विभाग ने की थी छापेमारी

जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2021 में कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ कस्टम विभाग ने छापेमारी की थी। विभाग ने कन्नौज और आनंदपुरी में स्थित उनके घरों से 23 किलो ग्राम सोना और करीब 197 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया था। बताया गया है कि पीयूष जैन इत्र के बड़े कारोबारी हैं। विभाग की कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हुई थी।

विज्ञापन

कस्टम विभाग ने दर्ज किए थे दो मुकदमे

इसी जांच के क्रम में मंगलवार को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू एंटेलीजेंस (डीआरआई) की ओर से कोर्ट में इत्र कारोबारी पीयूष जैन और उनके कंपनी ओडोचैम इंडस्ट्री के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। विभाग का आरोप है कि कारोबारी ने जीएसटी की चोरी की। साथ तस्करी का सोना अपना पास रखा। इसके बाद विभाग की अहमदाबाद टीम ने कारोबारी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। अब दोनों में विभाग की ओर से कोर्ट में चार्जशीट पेश कराई गई है।

घर में बना रखा था बंकर

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीयूष जैन ने अपने घर में बंकर बना रखा था, जिसमें वह नगदी और सोना छिपा कर रखता था। कार्रवाई के बाद से कारोबारी जेल में बंद है। डीआरआई की ओर से कोर्ट में उसकी जमानत याचिका का विरोध किया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि आरोपी को जमानत मिलती है तो वह टैक्स चोरी को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ