यूपी के मुरादाबाद में वैध लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रही 22 पाकिस्तानी महिलाएं और 2 पुरुष मिले हैं। फिलहाल, पुलिस अवैध रूप से रहने वालों की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सभी पाकिस्तानी महिलाओं ने मुरादाबाद में आकर शादी की है। अब उन महिलाओं के बच्चों के भी बच्चे हैं। बता दें, सभी 22 महिलाओं के 95 बच्चे हैं। एक महिला पर सबसे अधिक 9 बच्चे हैं। इन बच्चों में भी कई की शादी हो चुकी है। उनके भी बच्चे हैं। इन सबके परिवार में करीब 500 से अधिक सदस्य हैं। कई की पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बात होती रही है।
पुलिस जुटा रही है जानकारी
इस मामले में पुलिस इनके बारे में जानकारी ले रही है। इनमें दो महिलाएं करीब चार साल पहले शादी करके मुरादाबाद आई हैं। जो 2 पुरुष हैं, वे रेफर्ड केस हैं। अब पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद पुलिस ने इनका डाटा जुटाया तो यह जानकारी पुलिस को पता चली। अब पुलिस इन सभी परिवारों की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार, हम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियां भी पाकिस्तानी नागरिकों पर कड़ी नजर रख रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच कर रही हैं।
कितनी पाकिस्तानी महिलाएं मिली हैं?
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि अभी तक ऐसी 22 पाकिस्तानी महिलाएं मुरादाबाद में हैं, जो लॉन्ग टर्म वीजा पर यहां रह रही हैं। पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद इंटेलिजेंस और पुलिस बाहर से रहने आए लोगों पर निगरानी रख रही है। ऐसे में ये पाकिस्तान की 22 महिलाएं और दो पुरुष कई दशक से रह रहे हैं। यह सरकार से मिलने वाला राशन भी ले रही हैं। हालांकि अब तक भी यह लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं और इन्हें अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है।
पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कोई ऐसा तो नहीं है, जो मुरादाबाद में नहीं रह रहा है। जिनका लॉन्ग टर्म वीजा एक्सपायर हो गया हो, लेकिन अभी तक कोई व्यक्ति ऐसा सामने नहीं आया है। मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हमारे यहां 22 लोग हैं और लॉन्ग टर्म वीजा पर और 2 रेफर्ड केस हैं, कुल 24 लोग हैं। जो भी हमारे नियम हैं, इसमें हम कार्रवाई कर रहे हैं। सभी पर नजर बनी हुई है। पाकिस्तान से लिंक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें- YEIDA: नोएडा एयरपोर्ट के पास खरीदें ‘सस्ते प्लॉट’, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें अहम तारीखें
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
23 mins agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
7 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
7 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
8 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
9 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
20 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
21 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
23 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines