हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में मामूली बात पर भिड़े दो पक्षों के लोग, हवालात में कटी होली की रात

विज्ञापन

Greater Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में होली (Holi 2023) के दिन हुड़दंग करने वाले 21 लोगों की रात हवालात में कटी। नोएडा में भी एक किशोर को पकड़ा गया है। उसने होली खेलने के बाद दूसरे किशोर को घायल कर दिया था।

बढ़ाई गई थी नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सुरक्षा

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि होली और शब-ए-बारात के मौके पर पुलिस फोर्स को ज्यादा से ज्यादा तैनात किया गया था। नोएडा पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दो त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर के दोनों शहरों (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। साथ ही पुलिस अधिकारी भी अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के लिए गश्त पर थे।

एक ही समुदाय के हैं दोनों पक्ष

नोएडा पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के निलोनी शाहपुर इलाके के 21 लोगों को बुधवार देर शाम हिरासत में लिया गया था। यहां दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि शराब पीने के बाद यहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं।

विज्ञापन

होली के जश्न में किशोर को पहुंचाई चोट

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स की तैनाती की गई है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बरौला में कुछ लड़कों ने होली के जश्न के दौरान 17 वर्षीय लड़के को चोट पहुंचा दी।

मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लिया

परिवार वालों का आरोप है कि इस दौरान लड़कों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। तभी लड़के के चोट लग गई। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि किशोर को गंभीर चोट नहीं आई है। फिर भी मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

5 हजार पुलिस वाले और तीन कंपनी पीएसी लगी थी

नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली और शब-ए-बारात को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करीब 5,000 पुलिस कर्मियों, पीएसी की तीन कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए कई प्रमुख स्थानों का दौरा भी किया।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola