2000 Notes Withdrawal Scam : देश में कालेधन की जमाखोरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 2000 के नोटों पर पाबंदी लगा दी। कुछ सफेदपोश व्यापारी कानपुर स्थित रिजर्व बैंक में नए तरीके से 2000 के नोटों को जमा करा रहे हैं। उन्होंने अपनी काली कमाई के 2000 के नोट चेंज करने के लिए मजबूर महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं को 300-300 रुपये देकर रिजर्व बैंक भेजकर अपने पैसे बदला रहे हैं।
कानपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने छापा मारा, लेकिन व्यापारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया। उनके पास से 20000 रुपये के नोट बरामद किए गए हैं। कोतवाली में पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की। इसे लेकर कोतवाली की एसीपी अर्चना सिंह का कहना है कि कुछ महिलाओं को नोट चेंज करने के नाम पर लाया गया है। इनकी जांच की जा रही है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें : बिहार में JDU को बड़ा झटका, कौन हैं सन्नी हजारी? जिन्होंने कांग्रेस का थामा दामन
कानपुर में सामने आया मामला
कानपुर कोतवाली में आई महिलाओं ने कहा कि 300-300 रुपये पर लाकर हमलोगों से पैसा चेंज कराया जा रहा था। थाने में पूछताछ के लिए लाई गईं महिलाओं ने कहा कि पैसा चेंज करने का खेल महीनों से चल रहा था। उन्हें 300 रुपये पर प्रतिदिन दिहाड़ी के तौर पर बुलाया जाता है।
यह भी पढ़ें : क्या दिल्ली में मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार? कांग्रेस ने लगाई मुहर!
पुलिस ने छापा मारकर महिलाओं को पकड़ा
एसीपी अर्चना सिंह ने कहा कि कुछ महिलाओं को पैसे देकर रिजर्व बैंक में 2000 के नोट चेंज करने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस गई है और कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई है। पुलिस ने महिलाओं को छोड़ दिया है, लेकिन अभी तक छह लोग हिरासत में हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
7 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
7 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
15 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
16 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
17 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
18 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
20 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
21 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines