Ghaziabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे युवक को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दौड़ते-दौड़ते मौत के मुंह में जाने की घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्सरसाइज करने गया था जिम
जानकारी के मुताबिक ये घटना गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में सरस्वती बिहार इलाके की है। यहां 20 साल का युवक सिद्धार्थ कुमार सिंह शनिवार को जिम में एक्सरसाइज करने के लिए गया था। वह खुद को वार्मअप करने के लिए ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था। दौड़ते-दौड़ते वह अचानक से गिर गया।
यहां देखें वीडियो…
ट्रेडमिल पर ही गिर गया युवक
सिद्धार्थ को गिरता देख जिम में मौजूद दो युवक उसके पास पहुंचे। उन्होंने उसे उठाया। उस समय तक सिद्धार्थ के शरीर में कुछ हलचल थी। दोनों युवक सिद्धार्थ को पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिहार का रहने वाला है परिवार
उधर सूचना मिलने पर सिद्धार्थ के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बचाया कि उनका परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पिता यहां एक किराने की दुकान करते हैं, जबकि सिद्धार्थ यहां रहकर ग्रेजुएशन कर रहा था। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना बाबा जिम की है।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
5 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
15 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
17 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
23 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines